मनुष्य का वजन क्यों बढ़ता है?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 15:38

नींद की कमी से हो सकता है खतरा

अध्ययनों में पाया गया है कि जिन लोगों की रात की नींद पूरी नहीं होती है, उनमें अन्य लोगों की तुलना में मोटापा तेजी से बढ़ने का खतरा अधिक हो सकता है। नींद की कमी वजन बढ़ाने के साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी कई तरह से प्रभावित कर सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया है कि स्मार्टफोन्स-लैपटॉप से चिपके रहने की आदत आपकी नींद को प्रभावित कर देती है। इनसे निकलने वाली नीली रोशनी का आपके नींद पर नकारात्मक असर हो सकता है।

डिनर का अस्वास्थ्यकर होना

स्वस्थ शरीर के लिए सभी लोगों को सुबह का नाश्ता भरपेट, दोपहर का भोजन उससे कम और रात का भोजन बहुत हल्का करने की सलाह दी जाती है। यदि आप रात के समय भारी भोजन करते हैं तो इसके कारण भी वजन तेजी से बढ़ने का खतरा रहता है, इसके लिए मेटाबॉलिज्म को प्रमुख कारण माना जाता है। रात के समय मेटाबॉलिज्म की दर कम हो जाती है। आपका पाचन धीमा होगा तो आहार से पोषक तत्वों का लाभ नहीं उठा पाएंगे और ये शरीर में फैट
बढ़ने का कारण बन सकती है।

मीठी चीजों का अधिक सेवन

यदि आप भी मीठी चीजों का अधिक सेवन करते हैं तो इसके कारण भी तेजी से वजन बढ़ने का जोखिम हो सकता है। मीठी चीजें न सिर्फ डायबिटीज के खतरे को बढ़ा देती हैं साथ ही इससे मोटापे का जोखिम बढ़ने का भी खतरा रहता है। सोडा, शुगर वाली चीजें, मिठाइयों का सेवन कम करें इससे भी तेजी से वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है।

अल्कोहल का सेवन नुकसानदायक

यदि आप वजन कम करने की कोशिशों में लगे हुए हैं फिर भी अल्कोहल का सेवन करते हैं तो यह आदत आपके सारे प्रयास को खराब कर सकती है। अल्कोहल के कारण वजन तेजी से बढ़ने लगता है। इसके अलावा अल्कोहल का सेवन करने से नींद की गुणवत्ता भी प्रभावित हो जाती है, जिसे वजन बढ़ाने वाले कारकों में से एक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर को स्वस्थ और फिट रखना चाहते हैं तो अल्कोहल का सेवन बिल्कुल भी न करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info